16 फ़रवरी 2017 - 19:36
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने लगाया सीएनएन पर प्रतिबंध।

वेनेज़ुएला के दूतावास के बारे में गलत रिपोर्टिंग कर रहा था। उन्होंने CNN को माफिया द्वारा संचालित युद्ध उपकरण बताते

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरै ने टीवी पर एक बयान में अमेरिकी चैंनल CNN की स्पेनिश सेवा को बंद करने का ऐलान किया है। उनके अनुसार यह चैनल इराक में वेनेज़ुएला के दूतावास के बारे में गलत रिपोर्टिंग कर रहा था। उन्होंने CNN को माफिया द्वारा संचालित युद्ध उपकरण बताते हुए कहा कि ट्रम्प अपनी गलत राजनीति तथा अमेरिकी विदेश मंत्रालय एंव CNN की गलत पॉलिसियों पर अपनी आँख और कान खुले रखें।
इससे पहले वेनेज़ुएला ने तत्काल प्रभाव से CNN के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। ज्ञात रहे CNN ने ६ फरवरी को बगदाद में स्थित वेनेज़ुएला दूतावास पर अवैध रूप से वीज़ा बेचने का आरोप लगाया था। निकोलस मादुरै ने CNN की रिपोर्ट को अपने खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध बताया है।